स्कूली बच्चों को ढो रहे टेम्पो पर कार्रवाई, कई वाहन सीज बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों पर बस्ती पुलिस का शिकंजा, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

स्कूली बच्चों को ढो रहे टेम्पो पर कार्रवाई, कई वाहन सीज

बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों पर बस्ती पुलिस का शिकंजा, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

बस्ती। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना वैध फिटनेस प्रमाण पत्र के बच्चों को ढो रहे कई टेम्पो को सीज किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। प्रवर्तन अधिकारी शिवकुमार मिश्र के सहयोग से प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी ने टीम के साथ विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की।

चेकिंग के दौरान ऐसे टेम्पो को रोका गया, जो बिना वैध फिटनेस के संचालित हो रहे थे और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

पुलिस ने वाहन संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों और बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।

Previous articleबाढ़ प्रभावित किसानों को समय से राहत देने के निर्देश डीएम ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में की राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा, फसल क्षति की रिपोर्ट दो दिन में मांगी
Next article125 दिन की रोजगार गारंटी से गांवों में टिकाऊ विकास को मिलेगी गति : पंकज चौधरी पंच सम्मेलन में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने वीबी-जी राम जी अधिनियम की बताईं विशेषताएं, ग्राम सभाओं की भूमिका बढ़ने पर दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here