अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिस ने पकड़ा, .315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद
संतकबीरनगर। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक युवक को .315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने 17 सितंबर को मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अरबाज पुत्र सकील निवासी गड़सरपार, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा संख्या 871/2026 के तहत धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल कृष्ण नारायण गौंड और कांस्टेबल संतोष यादव शामिल रहे।















