सेवा संकल्प अभियान में युवा उद्यमियों को मिली सौगात, बांटे टूलकिट और डेमो चेक प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित समारोह में 25 लाभार्थियों को टूलकिट, उद्यमियों को पांच लाख रुपये तक के डेमो चेक

सेवा संकल्प अभियान में युवा उद्यमियों को मिली सौगात, बांटे टूलकिट और डेमो चेक

प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित समारोह में 25 लाभार्थियों को टूलकिट, उद्यमियों को पांच लाख रुपये तक के डेमो चेक

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, हर्रैया विधायक अजय सिंह और जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ और ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के तहत युवाओं और कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टूलकिट और डेमो चेक वितरित किए गए। सुरेश चंद्र, जितेंद्र कुमार और अंजू देवी को पांच-पांच लाख रुपये, भानुप्रताप शर्मा को 2.50 लाख और मंजीत कुमार को चार लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया।

हलवाई ट्रेड के 25 लाभार्थियों को टूलकिट दिए गए। इनमें रश्मि सोनी, अंजू मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, प्रदीप कुमार पांडेय, मुबारक हुसैन, रमेश कुमार शुक्ला, मुकेश प्रजापति, अजीत कुमार और मनोज कुमार समेत अन्य लाभार्थी शामिल रहे।

गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दे रहा है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पांच दीप जलाने की अपील की।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़कर स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, एलडीएम आरएन मौर्या, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Previous articleदीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद रवि किशन ने जलाए दीप, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग बने उत्सव के साक्षी
Next articleकस्तूरबा विद्यालय में 86 में 37 छात्राएं मिलीं उपस्थित, एक शिक्षिका भी गैरहाजिर डीएम के निरीक्षण में अंग्रेजी शिक्षक की कमी, भवन और शौचालय की स्थिति भी मिली असंतोषजनक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here