दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद रवि किशन ने जलाए दीप, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग बने उत्सव के साक्षी

दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान

सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद रवि किशन ने जलाए दीप, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग बने उत्सव के साक्षी

गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार शाम पैडलेगंज फ्लाईओवर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मुख्य कार्यक्रम में सांसद रवि किशन ने दीप प्रज्वलित कर दीप उत्सव का शुभारंभ किया। दीपों की कतारों से सजा फ्लाईओवर आकर्षण का केंद्र रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में लोग उत्सव के साक्षी बने। इसके बाद हुई आतिशबाजी से आसमान भी रोशनी से नहा उठा।

फ्लाईओवर के निर्धारित हिस्से में दीपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम ढलने के साथ जब एक साथ दीप जलाए गए तो पूरा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने उत्सव के इस नजारे को मोबाइल कैमरों में भी कैद किया।

कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी शामिल हुए। जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी और एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आयोजन को लेकर पुलिस, सिविल डिफेंस और सेतु निगम की टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने पैडलेगंज और आसपास के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित रखा। भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

सिविल डिफेंस चीफ डॉ. संजीव गुलाटी और अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने आयोजन स्थल पर समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया। नोडल सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह अपनी टीम के साथ दीप सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहे।

दीप प्रज्वलन के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। दीपों की रोशनी, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आसमान में चमकती आतिशबाजी के बीच पैडलेगंज फ्लाईओवर देर शाम तक उत्सव के रंग में रंगा रहा।

Previous articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन जटाशंकर में आयोजित विश्वकर्मा पूजनोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Next articleसेवा संकल्प अभियान में युवा उद्यमियों को मिली सौगात, बांटे टूलकिट और डेमो चेक प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित समारोह में 25 लाभार्थियों को टूलकिट, उद्यमियों को पांच लाख रुपये तक के डेमो चेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here