डीआईजी बस्ती ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत पिंक बूथ और महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ की गोष्ठी

डीआईजी बस्ती ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत पिंक बूथ और महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारियों के साथ की गोष्ठी

बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र  संजीव त्यागी ने मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के पिंक बूथ प्रभारियों, काउंसलरों, महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारियों और महिला थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए। 

डीआईजी ने निम्नलिखित निर्देश दिए:

मिशन शक्ति 5.0 को प्रभावी बनाएं: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चल रही गतिविधियों को और प्रभावी करने पर जोर दें।

मानक संचालन प्रक्रिया (SOP): सभी कर्मियों को महिला अपराधों से संबंधित SOP से अवगत कराकर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

जागरूकता कार्यक्रम महिला बीट पुलिस और शक्ति दीदी गांवों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। महिलाओं-बालिकाओं को उनके अधिकार, कानूनी प्रावधान और सुरक्षा उपायों की जानकारी दें।

हेल्पलाइन और योजन- हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108) और सरकारी योजनाओं की जानकारी पंपलेट के माध्यम से बांटें।

नवरात्रि सुरक्षाशारदीय नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती करे

 एंटी-रोमियो अभियान भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और शिक्षण संस्थानों के आसपास सघन चेकिंग कर महिला अपराधों को रोकें।

त्वरित निस्तारण पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान करें।

महिला सुरक्षा केंद्र: केंद्रों का सुचारु संचालन और काउंसलिंग को प्रभावी बनाएं।

सोशल मीडिया जागरूकता

महिला सुरक्षा से संबंधित पोस्ट और वीडियो नियमित रूप से साझा करें

निर्भीक शिकायतमहिलाओं को निर्भीक होकर शिकायत दर्ज करने के लिए प्रोत्साहित करें।

गोष्ठी में तीनों जनपदों के पिंक बूथ प्रभारी, काउंसलर, महिला सुरक्षा केंद्र प्रभारी, महिला थाना प्रभारी और परिक्षेत्रीय कार्यालय के महिला प्रकोष्ठ व सोशल मीडिया सेल प्रभारी उपस्थित रहे। यह गोष्ठी मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Previous articleरायबरेली में अवैध शराब पर कड़ा प्रहार
Next articleगोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र: डीएम दीपक मीणा ने की बैठक, राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here