गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में एकता-अखंडता की शपथ उत्कृष्ट सेवा के लिए दो मुख्य आरक्षियों को मिला गृह मंत्रालय का पदक, नौ अनुचर भी सम्मानित

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में एकता-अखंडता की शपथ

उत्कृष्ट सेवा के लिए दो मुख्य आरक्षियों को मिला गृह मंत्रालय का पदक, नौ अनुचर भी सम्मानित

बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने एएसपी/सीओ सदर मानसी दहिया और अपर राज्य रेडियो अधिकारी मोहन लाल की मौजूदगी में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

एसपी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारे और परिश्रम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई।

दो मुख्य आरक्षियों को उत्कृष्ट सेवा पदक

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सम्मानित दो मुख्य आरक्षियों को एसपी ने पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया। इनमें क्षेत्राधिकारी हरैया कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार यादव और क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय के मुख्य आरक्षी ऋषिकेश मणि त्रिपाठी शामिल रहे।

एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नौ अनुचरों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बस्ती समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम ने छात्राओं से किया संवाद, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संवाद एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम, छात्राओं ने साझा किए सवाल और सपने
Next articleगांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि डीएम ने कलेक्ट्रेट में दोनों महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here