गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि डीएम ने कलेक्ट्रेट में दोनों महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

गांधी-शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि

डीएम ने कलेक्ट्रेट में दोनों महापुरुषों के चित्र पर किया माल्यार्पण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाया सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

रायबरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन के माध्यम से सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि इन मूल्यों को अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में अपनाना ही दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डीएम ने कहा कि गांधी और शास्त्री जयंती केवल जन्मदिवस के रूप में मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को याद कर उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान रामधुन का वादन भी किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विशाल कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी आशीष श्रीवास्तव, महेश त्रिपाठी, रामेंद्र मिश्रा समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleगांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में एकता-अखंडता की शपथ उत्कृष्ट सेवा के लिए दो मुख्य आरक्षियों को मिला गृह मंत्रालय का पदक, नौ अनुचर भी सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here