जन समस्याओं के निस्तारण पर रखे जोर मंडलायुक्त

जनसमस्या  निस्तारण पर रखे जोर मंडलायुक्त 

 

उत्तर प्रदेश बस्ती/बस्ती , सभी अधिकारी प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठे तथा लोगों की समस्याए सुने। इस दौरान कोई बैठक या निरीक्षण ना किया जाय। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने दिये है। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित मण्डलीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि समस्या लेकर आने वाले लोगों का रजिस्टर में विवरण भी दर्ज किया जाय। उन्होने कहा कि आईजी आरएस के मामलों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखा जाय, शिकायतकर्ता से वार्ता किया जाय तथा उनका फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाय।
जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उन्होने निर्देश दिया है कि 25 जून तक स्थल चयन करते हुए गड्ढा खुदायी का कार्य पूरा कर लिया जाय। उन्होने कहा कि इस वर्ष 1.10 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है, इसमें से 40 लाख वन विभाग द्वारा तथा शेष अन्य विभाग द्वारा पौधरोपण किया जायेंगा। उन्होने विभागवार कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।
उन्होने अटल आवासीय विद्यालय की एप्रोच रोड़ 25 जून तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि 20 जून तक सभी नहरों में पानी पहुॅचाना सुनिश्चित करें। उन्होने विद्युत तथा नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी नलकूप चालू हालत में रखे जाय। मण्डल में कुल 1549 राजकीय नलकूप है। उन्होने निर्देश दिया है कि सभी सोलर फोटोवोल्टैइक सिचांई पम्पों का सत्यापन कराने के बाद ही भुगतान कराया जाय।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया है कि जिले स्तर पर एक हेल्पडेस्क तैयार किया जाय, जहॉ कृषि, राजस्व, बैंक, पोस्टआफिस विभाग के कर्मचारी नियमित बैठे तथा समस्याओं का निस्तारण करें। समीक्षा में उन्होने पाया कि कुल 3 लाख समस्याग्रस्त किसानों में से लगभग डेढ लाख किसानों की ई-केवाईसी, भूलेख अंकन, आधार सीडिंग संबंधी समस्याओं का 22 मई से 10 जून तक आयोजित कैम्प में समाधान किया गया है। उन्होने इस कार्य में तेजी लाने तथा फसल बीमा योजना में अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आगामी 27 जून को गोरखपुर में मण्डलीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन ए.पी.सी. के अध्यक्षता में किया जायेंगा, संबंधित सभी विभाग समय से तैयारी पूरी करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उन्होने इन्हें समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। नगरीय क्षेत्र में 30490 के सापेक्ष 29862 आवास पूर्ण कर लिए गये है। जलजीवन मिशन के अन्तर्गत बस्ती में 28 में से केवल 16 परियोजनाए संचालित है। उन्होने शेष परियोजनाओ को भी शीघ्र संचालित कराने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बस्ती में 85 तालाब का पट्टा इस वर्ष समाप्त हो रहा है, इसका समय से पट्टा कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने निर्देश दिया है कि आगामी 20 जून तक वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेशन लाभार्थियों का सत्यापन पूर्ण कराये। मण्डल में 178680 श्रमिको का नवीनीकरण शेष है। उनका नवीनीकरण सुनिश्चित कराये। उन्होने व्यवासायिक शिक्षा में युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होने सिद्धार्थनगर में विशेषज्ञ डाक्टरां की तैनाती कराने के लिए निर्देश दिया है। उन्होने कहा कि सिद्धार्थनगर में राजकीय चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड धारको द्वारा इलाज कराने की संख्या 6 हजार से अधिक है, जबकि संतकबीरनगर में 266 तथा बस्ती में मात्र 1547 है। समीक्षा में उन्होने पाया कि बस्ती में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति बेहत धीमी है। उन्होने निर्देश दिया कि 27 जून से 20 जुलाई तक सास-बहू सम्मेलन कराया जाय तथा नयी पहल किट का वितरण कराया जाय। इसके लिए शासन से प्रत्येक आशा क्षेत्रवार 1500 रूपये दिये गये है।
उन्होने निराश्रित गोवंश का सर्वे 15 दिन में पूरा कराने के लिए संबंधित एसडीएम तथा बीडीओ को सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होने बाढ क्षेत्र में भूसा आरक्षित करने तथा पशुओं के शतप्रतिशत टीकाकरण का निर्देश दिया है। उन्होने निर्देश दिया है कि स्कूल टाइम में सभी टायलेट खोलकर रखे जाय, नियमित साफ-सफाई करायी जाय।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ल ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती प्रियंका निरंजन, सिद्धार्थनगर के संजीव रंजन, संतकबीर नगर के संदीप कुमार, सी.डी.ओ. डा0 राजेश कुमार प्रजापति, संतकबीर नगर के संत कुमार, वन संरक्षक ए.पी. पाठक, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 नीरज पाण्डेय, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द्र तिवारी, अधीक्षण अभियन्ता पी.डब्लू.डी. राजेश कुमार, आर.ई.डी. के रियाज अहमद सिद्दीकी, नलकूप के लक्ष्मी नारायण, सिंचाई के लवकुश सिंह, अधिशासी अभियन्ता लधु सिंचाई सुभाष चन्द्र, समाज कल्याण के सुरेश चन्द्र, पिछड़ावर्ग कल्याण के जयशंकर प्रसाद राय, अल्पसंख्यक कल्याण के विजय प्रताप यादव, दिव्यांग सशक्तीकरण के अनूप कुमार सिंह, मत्स्य के बृजेश कुमार, मण्डी परिषद के सरोज कुमार, उपायुक्त खाद्य सत्येन्द्र सिंह, उप श्रमायुक्त शक्तिसेन तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———-

रिजर्ब बैंक द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 40.39 ऋण-जमा अनुपात पाये गये, बैंको के जिला समन्वयक ऋण जमा अनुपात बढाने की कार्ययोजना तैयार करें तथा इसके अनुसार प्रतिमाह समीक्षा करके सीडी रेसियों बढाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एंव पुनरीक्षण समिति की बैठक में यह निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिया है कि जीएमडीआईसी तथा उद्यमियों के साथ बैठक करके ऋण संबंधित प्रकरण का ससमय निस्तारण करे और अधिक से अधिक ऋण वितरण कराये।

उन्होने निर्देश दिया है कि सीडी रेसियों में सुधार के विशेष प्रयास किये जाय। उन्होने बैंको द्वारा वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत रू0 283201.74 लाख के सापेक्ष रू0 259325.51 कुल 91.56 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त है। उन्होने किसान क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य 183758 के सापेक्ष 217762 कुल 118.50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल पर बधाई दिया है।

उन्होने दीनदयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण योजना, वित्त पोषण प्रधानमंत्री फसल बीमा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद, पीएम स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार, किसानों की आय को दुगुना करना आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया।

बैठक का संचालन लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या ने किया। उन्होने बताया कि इन्फ्रा वित्त सुविधा के 26 ऋण आवेदन विभिन्न बैंको को भेजे गये है, इसमें से 5 आवेदन रिजेक्ट, 12 आवेदन विस्तारित हुए है तथा शेष 09 आवेदन बैंको में लम्बित है। बैठक में विधान परिषद सदस्य आदित्य यादव, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द, आर.बी.आई बैंक के अधिकारी अमित गुप्ता, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, नाबार्ड के मनीष कुमार, जिला ग्रोमोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, विभिन्न बैंको के जिला समन्वयक एंव विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

———

Previous articleतामेश्वरनाथ गया किशोर नहीं पहुंचा घर
Next articleमाफिया विनोद पर GDA ने कसा शिकंजा, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here