संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतों की सुनवाई, 24 का मौके पर निस्तारण तीनों तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतों की सुनवाई, 24 का मौके पर निस्तारण

तीनों तहसीलों में अधिकारियों ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। तीनों तहसीलों में कुल 175 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 24 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। वहीं 11 मामलों में स्थलीय जांच के लिए टीमें भेजी गईं।

खलीलाबाद में 92 शिकायतें, 10 का निस्तारण

खलीलाबाद तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना भी मौजूद रहे। कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया। आठ मामलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भेजी गई।

डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए। एसपी ने पुलिस संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और राजस्व मामलों में पुलिस व राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए।

धनघटा में 34 शिकायतें, 10 का समाधान

धनघटा तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कुल 34 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण कराया गया।

एडीएम ने भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, वरासत और खतौनी में त्रुटि से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर स्थलीय जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेंहदावल में 49 मामले, चार का निस्तारण

मेंहदावल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने की। यहां 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। तीन मामलों में स्थलीय निरीक्षण के लिए टीम भेजी गई।

सीडीओ ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर दोनों पक्षों की बात सुनने और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राजकुमार, तहसीलदार अल्पिका वर्मा समेत संबंधित अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleसदर तहसील में 147 फरियादियों ने लगाई गुहार, 10 मामलों का मौके पर निस्तारण एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह ने सुनीं समस्याएं, शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजकर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
Next articleडलमऊ तहसील में 63 शिकायतें, सात का मौके पर निस्तारण डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here