माफिया विनोद पर GDA ने कसा शिकंजा, अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर

उत्तर प्रदेश/गोरखपुर में शनिवार दोपहर माफिया विनोद उपाध्याय के घर पर बुलडोजर चला। जीडीए ने सलेमपुर मोगलहा में माफिया के अवैध मकान की पहले बाउंड्रीवाल तोड़ी। इसके बाद 2 बुलडोजर से इमारत को ढहा दिया गया। साथ ही उसके कब्जे से 7000 स्क्वायर फीट जमीन को भी खाली कराया गया है। इस दौरान एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

SP सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि गोरखपुर का ये माफिया शासन द्वारा चिह्नित है। इस पर 32 मुकदमें हैं। जिसमें से 4 हत्या और 4 गैंगस्टर के मामले हैं। रंगदारी एवं हत्या के प्रयास के मुकदमें हैं। उस पर 50 हजार का इनाम भी है, जिसे और बढ़ाया जाएगा। विनोद कई दिनों से फरार है। इसने सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया था।

किस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की…

मोगलहा में कोल्ड स्टोर सोसायटी की जमीन पर विनोद उपाध्याय ने करीब 15 साल पहले कब्जा किया था। ये सोसायटी जीडीए के अंडर में आती है। जीडीए माफिया को अवैध कब्जा और अवैध निर्माण का लगातार नोटिस भेज रहा था। लेकिन माफिया की तरफ से कोई जवाब नहीं आता था।

6 जून को भी जीडीए ने प्रॉपर्टी पर नोटिस चस्पा किया था कि अगर जवाब नहीं दिया गया तो अवैध निर्माण को गिरा दिया जाएगा। साथ ही अवैध कब्जा को भी खाली कराया जाएगा। इसके बावजूद जब माफिया की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया तो प्रशासन ने आज ये कार्रवाई की।

पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय के खिलाफ FIR दर्ज कर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। लगभग 36 आपराधिक मामलों में वंचित विनोद उपाध्याय कई दिनों से फरार चल रहा है। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित धर्मशाला बाजार का रहने वाला विनोद उपाध्याय धर्मशाला बाजार का हिस्ट्रीशीटर है।

Previous articleजन समस्याओं के निस्तारण पर रखे जोर मंडलायुक्त
Next articleसीएम योगी 20 जून को आएंगे गोरखपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here