आगामी त्योहारों की तैयारी: DIG बस्ती ने दिए कड़े निर्देश, शांति और सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता।

आगामी त्योहारों की तैयारी: DIG बस्ती ने दिए कड़े निर्देश, शांति और सुरक्षा रहेगी प्राथमिकता।

बस्ती।।।।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी. ने शनिवार की रात्रि में गूगल मीट के माध्यम से रेंज के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी त्योहारों राम नवमी, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, अपराध रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गोष्ठी की।

उन्होंने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्देशों में जुलूसों की सूची तैयार कर अधिकतम पुलिस बल के साथ दंगा निरोधक उपकरणों की तैनाती, संवेदनशील स्थलों का जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारियों द्वारा भ्रमण कर प्रशासनिक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया। भीड़ प्रबंधन और शांति के लिए विस्तृत कार्य योजना, मिश्रित आबादी व पूजा स्थलों पर समुचित पुलिस प्रबंध, ड्रोन से निगरानी, पिछले 10 वर्षों के त्योहार रजिस्टर और ग्राम अपराध पुस्तिका के अध्ययन से विवादित स्थलों का समाधान करने के निर्देश दिए गए।  

पुलिस लाइन, गारद, कार्यालयों में QRT टीम बनाकर संवेदनशील स्थानों पर वायरलेस सेट और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्यूटी, फ्लैग मार्च, मेलों में आयोजकों से एनओसी, पुरुष-महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, जुलूसों में बॉक्स इंफॉरमेशन और रूफ-टॉप ड्यूटी, डीजे संचालकों को नोटिस, वीडियोग्राफी, ड्रोन उपयोग, अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, कमेटी गठन, फुट पेट्रोलिंग, PRV 112 की सक्रियता, गैर-परंपरागत जुलूसों पर रोक, रिजर्व फोर्स, कंट्रोल रूम की सतर्कता और सोशल मीडिया पर नजर रख अफवाहों का खंडन करने के निर्देश भी शामिल रहे।

Previous articleसंपूर्ण समाधान दिवस  में 143 शिकायतें दर्ज, मात्र 7 का निस्तारण।
Next articleगोरखपुर की नई पहचान: रिंग रोड का भव्य लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने दिखाई विकास की राह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here