सनकी भाई की क्रूरता: लाठी से पीटकर बड़े भाई की हत्या, परिवार में मचा कोहराम।

सनकी भाई की क्रूरता: लाठी से पीटकर बड़े भाई की हत्या, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तर प्रदेश/संतकबीरनगर 

संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बुन्दीपार गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मानसिक रूप से विक्षिप्त छोटे भाई कन्हैया उर्फ विक्रम (30) ने अपने बड़े भाई विनायक उर्फ विनय तिवारी (35) को लाठी से बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया और रास्ते में मिले ग्रामीणों को ठंडे लहजे में बताया, “मैंने भाई को मार दिया।” सूचना पर तुरंत हरकत में आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को लाठी सहित गांव से ही धर दबोचा।

घटना उस वक्त हुई जब शनिवार रात विक्रम कहीं से घूमकर देर से घर लौटा। बड़े भाई विनय ने उससे देर होने का सवाल किया, जिससे नाराज होकर विक्रम ने रात में सोते वक्त विनय पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विनय गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। शोर सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विक्रम भाग चुका था। ग्रामीणों ने अचेत विनय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक विनय तीन भाइयों में बीच का था और टेम्पो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। उसकी पत्नी प्रतिमा देवी और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ा भाई विनीत उर्फ बबुन्ने गांव में ही अलग मकान में परिवार के साथ रहता है, जबकि आरोपी विक्रम, जो अविवाहित है, विनय के साथ ही रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत और शोक की लहर फैला दी है।

Previous articleमुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लापरवाही पर मंडलायुक्त सख्त गोरखपुर और देवरिया के उपायुक्त उद्योग को कारण बताओ नोटिस जारी
Next articleसपनों से हकीकत तक: कांस्टेबल की पत्नी ने ऑनलाइन गेम में जीते एक करोड़, बुलेट और आईफोन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here