सपनों से हकीकत तक: कांस्टेबल की पत्नी ने ऑनलाइन गेम में जीते एक करोड़, बुलेट और आईफोन।

सपनों से हकीकत तक: कांस्टेबल की पत्नी ने ऑनलाइन गेम में जीते एक करोड़, बुलेट और आईफोन।

 

संतकबीरनगर || एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने ऑनलाइन गेम में अपनी किस्मत आजमाई और रातोंरात करोड़पति बन गईं। संत कबीर नगर के जिला जेल में तैनात आरक्षी देवेश मिश्र की पत्नी अर्चना त्रिपाठी ने T-20 मैच के दौरान एक ऑनलाइन क्रिकेट एप पर अपनी टीम बनाकर एक करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जीती। इतना ही नहीं, उन्हें बोनस में एक बुलेट मोटरसाइकिल और आईफोन भी मिला।

इस खबर की पुष्टि उजाला 24*7 नहीं करता है

अर्चना की इस शानदार जीत से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा, “यह सब एक सपने जैसा लगता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल है।” 2022 में आईपीएल जैसे मैचों से शुरू हुआ उनका सफर अब इस बड़ी कामयाबी तक पहुंचा है। अर्चना ने बताया कि उन्होंने अब तक 10 से 15 हजार रुपये लगाए थे और धीरे-धीरे छोटी जीत से यह मुकाम हासिल किया।

अब अर्चना का इरादा इस राशि को अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लिए समझदारी से इस्तेमाल करने का है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बधाई संदेशों से उनका घर गुलजार है। यह कहानी सचमुच प्रेरणा देती है कि किस्मत कब और कैसे पलट सकती है!

जानकारी वायरल

Previous articleसनकी भाई की क्रूरता: लाठी से पीटकर बड़े भाई की हत्या, परिवार में मचा कोहराम।
Next article80 किलो गोमांस के साथ दो तस्कर धराए, पुलिस ने चाकू भी बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here