होली को शांतिपूर्ण बनाने की कवायद: एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने संभाली कमान, फ्लैग मार्च के साथ ड्रोन से निगरानी

होली को शांतिपूर्ण बनाने की कवायद: एसपी सिटी और सीओ कोतवाली ने संभाली कमान, फ्लैग मार्च के साथ ड्रोन से निगरानी

गोरखपुर, 12 मार्च 2025: आगामी होली पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गोरखपुर पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान थाना राजघाट और कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख स्थानों का दौरा किया गया, साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

एसपी सिटी और सीओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। फ्लैग मार्च का मकसद त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और जनता में सुरक्षा का भरोसा जगाना था। इस अभियान में अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे।

 

Previous articleजिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने सभासदों व कर्मचारियों संग मनाई रंगभरी होली, दी शुभकामनाएं।
Next articleहोली-रमजान में शांति का पहरा, उपद्रवियों की खैर नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here