जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने सभासदों व कर्मचारियों संग मनाई रंगभरी होली, दी शुभकामनाएं।
संत कबीर नगर: जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने होली के पर्व को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए आज जिला पंचायत कार्यालय में एक रंगारंग आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों के साथ जमकर होली खेली। रंग-गुलाल की बौछार के बीच लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष बलराम यादव ने मिठाइयां बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा, “होली प्रेम, एकता और खुशहाली का त्योहार है। इसे हमें आपसी भाईचारे के साथ हंसी-खुशी मनाना चाहिए।” उन्होंने जनपदवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि इस पर्व को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं।















