मारपीट और हवाई फायरिंग मामले के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार।

मारपीट और हवाई फायरिंग मामले के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार।

-विवेचना से तीन और आरोपियों की पुलिस ने की पहचान

-मगहर में एक पापर्टी डीलर के वहां नौकरी करता है प्रकाश में आया एक आरोपी

-पुलिस ने दर्ज मुकदमें में बढाई हत्या के प्रयास की धारा

-चिन्हित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस दे रही दबिश

———————————————————————–

संतकबीरनगर।

खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में मंगलवार को पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विवेचना और आरोपियों से पूछताछ कर तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है। इसमें चिन्हित एक आरोपी मगहर में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करता है। पुलिस ने दर्ज मुकदमें में हत्या के प्रयास की धारा भी बढ़ा दी है।   

  बरदहिया चौकी इंचार्ज ललितकांत यादव ने बताया कि गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर गांव निवासी भानू प्रताप सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह शनिवार की शाम को अपने भाई शक्ति सिंह के साथ मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में मगहर दुर्गा मंदिर पुल पर आए थे। उसी दौरान गांव के अवनिंद्र सिंह और ईटार गांव निवासी देवा यादव ने फोन पर भानू सिंह से गाली-गलौज देते हुए धमकी दी और मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर आने के लिए ललकारा। रात दस बजे भानू सिंह अपने भाई शक्ति सिंह के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद अवनिंद्र सिंह, देवा यादव आदि ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला करके घायल कर दिया। पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। इस मामले में अवनिंद्र सिंह, देवा यादव और अन्य 10-12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, हवाई फायरिंग आदि करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। मंगलवार को इस मामले के नामजद आरोपी अवनिंद्र सिंह निवासी रिठुआखोर थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर, देवा यादव निवासी ईटार थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी अवनिंद्र सिंह ने बताया कि गांव के अनूप सिंह से उसकी दुश्मनी है। इसी वजह से अवनिंद्र सिंह ने बदला लेने के लिए अनूप सिंह के दरवाजे पर चढ़ कर गाली गलौज की थी। इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच तकरार बढ़ गई थी। 

पीड़ित भानू सिंह अपने मित्र अनूप सिंह की मदद कर रहे थे। जिसकी वजह से भानू सिंह से भी उसकी खुन्नस हो गई। अवनिंद्र सिंह अपने दोस्त देवा यादव से मिला और पूरी बात बताई। देवा यादव ने मगहर में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां नौकरी करने वाले अपने एक दोस्त से मिलवाया। उसके बाद योजना के तहत शनिवार को फोन करके भानू सिंह को ललकार कर मेंहदावल बाईपास पेट्रोल पंप पर बुलाया, वहां पहले से अवनिंद्र सिंह, देवा यादव व उसका मित्र और बुलाए गए अन्य युवक वहां मौजूद थे। जैसे ही भानू अपने भाई शक्ति के साथ वहां पहुंचे, वैसे ही मारपीट और फायरिंग की घटना घटित हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी गई है। विवेचना से चिन्हित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Previous articleजनपद के 165 तालाब व घाटों पर होगी डाला छठ पर पूजा-अर्चना।
Next articleघर से 300 मीटर दूर पेड़ से लटक कर युवक ने दे दी जान। -घटना से पीड़ित परिजन अवाक,आत्म हत्या की वजह का पता नहीं -चार भाइयों में सबसे छोटा था राम बहाल -पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here