जनपद के 165 तालाब व घाटों पर होगी डाला छठ पर पूजा-अर्चना।

जनपद के 165 तालाब व घाटों पर होगी डाला छठ पर पूजा-अर्चना।

-जिले में स्थापित होंगी 14 छठ प्रतिमाएं
-सात नवंबर को सायंकाल और आठ नवंबर को प्रात: काल अर्घ्य देंगी महिलाएं
-सुरक्षा के मद्देनजर थानों को अतिरिक्त फोर्स का किया गया आवंटन
-नौ क्यूआरटी, फायर टेंडर और पीएसपी भी रहेगी मौजूद
-खलीलाबाद शहर में रहेगा रूटडायवर्जन
——————————————————————–
संतकबीरनगर.

डाला छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। थानों को अतिरिक्त पुलिस फोर्स का आवंटन भी किया गया है। जिले के 165 तालाब व घाटों पर छठ पर महिलाएं पूजा-अर्चना करेंगी।
सात नवंबर और आठ नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं घाटों पर सात नवंबर को सांयकाल और आठ नवंबर को प्रात: काल अर्घ्य एवं पूजा अर्चना करेंगी। कोतवाली खलीलाबाद में 45 घाट चिन्हित हैं, जहां पूजा-अर्चना की जाती है। इसमें पक्का पोखरा, मौलाना इंटर कॉलेज के पास पोखरा, हनुमान मंदिर स्थित पोखरा, सुगर मिल स्थित पोखरा, मगहर आमी नदी घाट, पटना घाट पुल मगहर, बालू शासन पुल आमी नदी, तामेश्वर मंदिर पोखरा, कोनी घाट तामेश्वरनाथ ऐसे स्थल हैं जहां 12-12 सौ की भीड़ जुटना संभावित है। इसी तरह दुधारा क्षेत्र के पांच घाट हैं, जिसमें सिकरिया नाला, रजापुर सरैया पोखरा, सुम्हा पोखरा, मंगुआ पांडेय पोखरा, डिघवा दिग्घेश्वर नाथ पोखरा है। यहां भी 15 सौ से दो हजार की भीड़ जुटना संभावित है। धनघटा क्षेत्र में 29 स्थल हैं। जिसमें बिड़हर घाट, सिरसी पोखरा और बंसवारीगांव है, जहां दो हजार से लेकर तीन हजार तक की भीड़ जुटना संभावित है। महुली में 36 स्थल हैं। जिसमें राजघाट पुल नगर पंचायत हरिहरपुर, नगर पंचायत हरिहरपुर पोखरा, कुआनो नदी मुखिलसपुर, अलीनगर कठिनइया नदी, पिड़िया घाट काली जगदीशपुर में एक हजार से डेढ़ हजार तक की भीड़ जुटना संभावित है। मेंहदावल में आठ स्थल है। इसमें कुबेरनाथ मंदिर पोखरा पर डेढ़ हजार से दो हजार की भीड़ जुटना संभावित है। बखिरा क्षेत्र में 12 स्थल हैं। इसमें भंगेश्वरनाथ मंदिर कस्बा बखिरा, भैंसठ आमी नदी घाट, कोपिया में पांच हजार से छह हजार तक भीड़ जुटना संभावित है। बेलहर कला में 19 स्थल हैं। इसमें राजघाट, मंझरिया पठान, सेहुआनाथ, बेलवा सेंगर में एक हजार से दो हजार तक की भीड़ जुटना संभावित है।
——————————

थानों को आवंटित हुआ अतिरिक्त पुलिस फोर्स
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व के मद्देनजर सात और आठ नवंबर के लिए थानों को अतिरिक्त फोर्स का आवंटन किया गया है। इसमें कोतवाली खलीलाबाद को एक प्रभारी निरीक्षक, दो निरीक्षक, आठ उप निरीक्षक, 24 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, नौ महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक फायर टेंडर अतिरिक्त में दिया गया है। इसके अलावा मेंहदावल थाने को दो निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, आठ हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल, एक फायर टेंडर, धनघटा थाने को दो निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, 18 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, दो महिला आरक्षी, एक फायर टेंडर, बखिरा थाने को दो निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, सात हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, तीन महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी आवंटित की गई है। इसके अलावा नौ क्यूआरटी गठित की गई है।
—————————————–

जिले में स्थापित होगी 14 छठ प्रतिमाएं :

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में 14 छठ प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में चार प्रतिमाएं, मेंहदावल क्षेत्र में नौ और बखिरा क्षेत्र में एक छठ प्रतिमा स्थापित होगी। खलीलाबाद और मेंहदावल में आठ नवंबर को प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। जबकि बखिरा क्षेत्र में सात नवंबर को ही प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।
————————————–
शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

टीएसआई परमहंस ने बताया कि सात और आठ नवंबर को शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। शहर के डीघा बाईपास, मेंहदावल बाईपास, सरैया बाईपास, मधुकुंज तिराहा, मोती तिराहा, बैंक तिराहा, विधियानी तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। विधियानी से ही बड़े वाहनों को रेलवे स्टेशन होकर मोती तिराहे के रास्ते एचआर डिग्री कॉलेज होकर हाईवे पर भेजा जाएगा। शहर में जाम की समस्या न हो, इसके लिए रणनीति तैयार कर ली गई है।

Previous articleगोरखपुर के डीएम कृष्णा करुणेश ने पूर्व में घोषित की बृहस्पतिवार की छुट्टी को रद्द कर दिया है। इसकी जगह शुक्रवार को सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। 8 नवंबर को ब्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
Next articleमारपीट और हवाई फायरिंग मामले के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here