बारिश से फसलों पर आफत, खेतों में नुकसान देखने पहुंचे डीएम-एसपी अकबरपुर और भीटी के प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, क्षति का आकलन कर किसानों को जल्द सहायता दिलाने के निर्देश

बारिश से फसलों पर आफत, खेतों में नुकसान देखने पहुंचे डीएम-एसपी

अकबरपुर और भीटी के प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, क्षति का आकलन कर किसानों को जल्द सहायता दिलाने के निर्देश

अम्बेडकरनगर। लगातार बारिश से खेतों में जलभराव और फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने शनिवार को डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। अकबरपुर और भीटी तहसील के विभिन्न गांवों में खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर फसल क्षति की जानकारी ली।

बारिश के कारण कई स्थानों पर खेतों में पानी जमा होने से फसलों पर असर पड़ा है। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी। किसानों से उनकी समस्याएं जानीं और बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली।

नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं राहत

डीएम ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में फसलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि बारिश से हुई फसल क्षति का नियमानुसार आकलन कराया जाए। पात्र प्रभावित किसानों को अनुमन्य सहायता एवं फसल क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी की जाए। किसानों की समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

फसल नुकसान हुआ तो 72 घंटे में दें सूचना

प्रशासन ने किसानों से बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज कराने की अपील की है। डीएम ने अधिकारियों को प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

किसी भी आपात स्थिति में जिले के लोग जिला आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दे सकते हैं। डीएम ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपात सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Previous articleबिना ओपन हार्ट सर्जरी 11 माह की बच्ची के दिल का इलाज आरएमएलआईएमएस के कार्डियोलॉजी विभाग में पहली बार एक साल से कम उम्र के शिशु का पीडीए डिवाइस क्लोजर, कैथेटर से बंद की जन्म से खुली रक्त वाहिका
Next articleबारिश से शहर में जलभराव, सांसद-महापौर ने लिया जायजा नगर आयुक्त के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचे, पंप लगाकर पानी निकालने और नालों की सफाई के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here