सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस।

-दबंगों ने दो भाइयों की पिटाई करने के साथ हवाई फायरिंग कर फैला दी थी दहशत

-दो नामदज समेत 12 अज्ञात पर दर्ज पर है केस

-दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

-जल्द ही आरोपियों को प्रकाश में लाकर धारा की बढोत्तरी भी कर सकती है पुलिस

—————————————————————

संतकबीरनगर।

खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास दो दिन पूर्व कुछ दबंगों ने दो भाइयों की पिटाई कर दी थी। इसके साथ ही हवाई फायरिंग करके दशहत फैला दिया था। इस मामले में पुलिस दो नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिन्हित करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।  

गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के रिठुआखोर गांव निवासी भानू प्रताप सिंह पुत्र तारकेश्वर सिंह शनिवार की शाम को अपने भाई शक्ति सिंह के साथ मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में मगहर दुर्गा मंदिर पुल पर आए थे। भानू सिंह का आरोप है कि उसी दौरान गांव के अवनिंद्र सिंह और ईटार गांव निवासी देवा यादव ने फोन पर उसे गाली गलौज देते हुए धमकी दी और मेंहदावल बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर आने के लिए ललकारा। रात दस बजे भानू सिंह अपने भाई शक्ति सिंह के साथ उक्त पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। जहां पहले से मौजूद अवनिंद्र सिंह, देवा यादव आदि ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला करके घायल कर दिया। आरोप है कि पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने अवनिंद्र सिंह, देवा यादव और अन्य 10-12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, हवाई फायरिंग आदि करने के आरोप में केस दर्ज किया। शहर के प्रमुख स्थल मेंहदावल बाईपास पर फायरिंग की हुई घटना को लेकर पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहा है। पुलिस इस घटना के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने के प्रयास में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंप और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर अन्य आरोपियों को चिन्हित कर रही है। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते है कि पुलिस ने कुछ लोगों को चिन्हित भी कर लिया है। जबकि दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। जल्द ही इस मामले में पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि विवेचना से धारा भी बढ़ाई जाएगी और जो अन्य लोग घटना में शामिल हैं, उन्हें चिन्हित कर प्रकाश में लाया जाएगा।

Previous articleजमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष भिड़े, छ: घायल -दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मढ़ा आरोप-प्रत्यारोप
Next articleआठ इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए चुनौती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here