आठ इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए चुनौती।

आठ इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी बनी पुलिस के लिए चुनौती।

-थाने की पुलिस के साथ एसओजी टीम भी ढूंढ़ने में जुटी

-पकड़ना तो दूर पुलिस इन सभी का सुराग तक नहीं लगा पा रही 

-फरार चल रहे आरोपियों को कोर्ट से भगोड़ा घोषित कराएगी पुलिस

संतकबीरनगर

पुरस्कार घोषित आठ अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, जबकि इनकी गिरफ्तारी के लिए थानों की पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगी हुई है। इसके बावजूद इन्हें पकड़ना तो दूर पुलिस इनका सुराग तक नहीं लगा पा रही है। अलबत्ता पुलिस अब इन्हें कोर्ट से भगोड़ा घोषित कराने की प्रक्रिया अमल में लाएगी। 

दुधारा थाना क्षेत्र के उपधी निवासी अय्यूब और गजौली निवासी मेहताब आलम के खिलाफ कोतवाली में जालसाजी, गबन और षडयंत्र का केस दर्ज है। यह दोनों आरोपी चार दिसंबर 2020 से वांछित चल रहे है। एसपी ने छह मार्च 2023 को इन दोनों आरोपियों के खिलाफ 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया निवासी रुबीना के खिलाफ वर्ष 2022 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी ने 23 मार्च 2023 को आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। महुली थाना क्षेत्र महादेवा निवासी बदरुद्दुजा के खिलाफ 2021 में कोतवाली खलीलाबाद में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। एसपी ने तीन जुलाई 2023 को आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। महुली क्षेत्र के छितही निवासी राशिद के खिलाफ वर्ष 2022 में जालसाजी और षडयंत्र का मुकदमा महुली थाने में दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी ने तीन जुलाई 2023 को आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार निवासी मोहम्मद अय्यूब के खिलाफ वर्ष 2023 में किशोरी को बहला फुसला कर भगाने, दुष्कर्म करने, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट का केस धनघटा थाने में दर्ज हुआ था। तभी से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। एसपी ने एक अगस्त 2023 को आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के कपड़िया निवासी कियामत के खिलाफ वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा धनघटा थाने में दर्ज हुआ था। एसपी ने दो फरवरी 2024 को आरोपी के खिलाफ 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के पीठापुर निवासी विजय नारायण गिरी के खिलाफ महुली थाने में वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था। एसपी ने 16 अगस्त 2024 को आरोपी के खिलाफ 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

———————————————————–

  पुरस्कार घोषित इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आमजन से अपील है कि फरार चल रहे इनामी अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचना दें और पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा और इनाम राशि सूचना देने वालों को दी जाएगी। 

सत्यजीत गुप्ता,

एसपी

Previous articleसीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस।
Next articleरेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को न हो कोई परेशानी_ एसपी रेलवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here