जमीन संबंधी विवाद में दो पक्ष भिड़े, छ: घायल
-दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मढ़ा आरोप-प्रत्यारोप
-पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों पर दर्ज किया केस
——————————————–
संतकबीरनगर।
बेलहर क्षेत्र के करमहिया में जमीन संबंधी विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों से पांच-छह लोगों को चोटे आई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ा। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
करमहिया निवासी सीमा पुत्री स्वर्गीय फूलचंद का अरोप है कि रविवार को विपक्षी गोलबंद होकर लाठी, डंडा हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि लोगों ने उसे और मां सुमित्रा को मारापीटा ओर जानमाल की धमकी दी। बेहोश होने के बाद एक लाख रुपये व मोबाइल छीन ले गए। जबकि दूसरे पक्ष के संगीता देवी पत्नी संजय का आरोप है कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी उसे और अनीता पत्नी विनोद, अनीता पत्नी शंभू को मारपीट कर घायल कर दिए। गाली गलौज देने साथ ही उसके गले से सोने का माला, झुमका छीन ले गए और जानमाल की धमकी दी। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि सीमा की तहरीर पर विपक्षी विनोद, शंभू, संजय, संगीता, अनीता, मीना, रामनयन, राजेश उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जबकि दूसरे पक्ष के संगीता की तहरीर पर विपक्षी सुमित्रा, सीमा, ऊषा, दिवाकर, बेदी, रामसहाय, अश्वनी, रामनयन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।















