क्रॉप कटिंग के अंतर्गत, एसडीएम ने कराया फसल का सर्वे
सहजनवा।
भारत सरकार की योजना के अंतर्गत एसडीएम सहजनवा दीपक गुप्ता ने पिपरौली व तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने बिङार में क्राफ्ट कटिंग प्रयोग के अंतर्गत लेखपाल, कपिलदेव व कर्मचारियों के साथ फसल का सर्वे कराया।
बताते चलें कि भारत सरकार के द्वारा फसल की पैदावार जांचने के लिए क्राफ्ट कटिंग प्रयोग कराया जाता है इसे यह पता किया जाता है कि खरीफ की फसल की प्रति हेक्टेयर पैदावार कितनी रही l और इसका संज्ञान लेकर भारत सरकार पैदावार बढ़ाने के लिए नए-नए बीजों एवं तकनीक का प्रयोग करती हैl















