सामाधान दिवस में एक भी मामले का नही हुआ निस्तारण।
सहजनवा।
सहजनवा थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार दुर्गेश कन्नौजिया ने किया।यहा कुल पांच मामलें आये,जिसमें एक भी मामलें का निस्तारण नही हुआ।गीडा थाना पर एसडीएम दीपक गुप्ता के अध्यक्षता में चार मामलें आये,यहा भी एक मामलें का निस्तारण नही हुआ। हरपुर बुदहट थाने पर थानेदार महेश चौबे की अध्यक्षता में एक मामला आया,मौके पर उसका भी निस्तारण नहीं हुआ।मामलें का निस्तारण नहीं होने पर फरीयादियों को निराश होकर लौटना पङा।
इस दौरान एसओ सहजनवा विशाल उपाध्याय,थानेदार गीडा विजय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।















