कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दी सरकारी भूमि।

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दी सरकारी भूमि।

शहर के एक मशहूर उद्यमी के हाथों कर दी बिक्री ग्राम प्रधान की शिकायत पर जांच में जूटा तहसील प्रशासन

सहजनवा।

सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल गांव में कूटरचित दस्तावेज बनवाकर गांव के एक व्यक्ति ने करीब 15 बीघा सरकारी भूमि बेच दिया है।प्रधान को जानकारी होने पर तहसील व थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।

  सहजनवा ब्लाक के कसरवल ग्राम पंचायत के प्रधान बंशीधर यादव ने तहसील व थाना पर दिए तहरीर में बताया आराजी संख्या 715 करीब 15 बीघा का नम्बर है। जिसपर ग्रामसभा का कब्जा चल रहा है।आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने बेटे को गवाह बनाकर फर्जी दस्तावेज बनाकर शहर के एक बड़े उद्योगपति समेत अन्य लोगों ग्राम सभा की भूमि को दस अक्टूबर को बैनामा कर दिया।जिसके कारण गांव के लोगों में काफी आक्रोश भी है।प्रधान पुलिस प्रशासन से शिकायत कर कारवाई की मांग किया है।

इस संबंध में तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Previous articleबी०आई०टी०, गीडा, गोरखपुर में डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “Zonal Sports – 2024” का हुआ समापन।
Next articleक्रॉप कटिंग के अंतर्गत, एसडीएम ने कराया फसल का सर्वे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here