दीपावली और धनतेरस पर्व को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एम्स थाना प्रभारी में की बैठक।

दीपावली और धनतेरस पर्व को लेकर स्वर्ण व्यवसायियों के साथ एम्स थाना प्रभारी में की बैठक।

प्रतिष्ठा के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाने की की गई पहल

गोरखपुर। एसएसपी डा0 गौरव ग्रोवर जनपद गोरखपुर द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिये गये निर्देशों के क्रम पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट योगेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा आज थाना एम्स परिसर में आगामी त्यौहार दीपावली व धनतेरस को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गयी । जिसमें थाना क्षेत्र के समस्त स्वर्णकार एवं सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे । उपरोक्त गोष्ठी में स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा एवं आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं उच्चाधिकारीगण के आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया । समस्त स्वर्ण व्यवसायियों को यह भी अवगत कराया गया कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाये जिससे दूकानों के सामने का पूरा रोड़ कवर किया जाये इस पर समस्त स्वर्ण व्वसायियों द्वारा हाथ ऊठाकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु अपना अपना समर्थन दिया गया । गोष्ठी में भैरोपुर के स्वर्णकार विजय वर्मा, रजही के बृजेश वर्मा, बहरामपुर के मनीष वर्मा, गिरधरगंज बाजार के वेद वर्मा, भोला, संजय वर्मा, सोनारी गली के अमरनाथ अग्रहरी, राजू कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।

Previous articleदीपावली व धनतेरस को लेकर गोरखनाथ पुलिस ने सड़क पर उतरकर कराया सुरक्षा का एहसास, सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई-सीओ गोरखनाथ।
Next articleमुखलिसपुर अंडरपास अप्रोच की खत्म हुई बाधा, निर्माण में आई तेजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here