बकौली बालू डंपिंग विवाद : लाइसेंस धारक नीतू पांडे के खिलाफ साझेदारों ने दिया डीएम को ज्ञापन।
…………………..
भंडारण के साझेदारों का रुपया हड़पने का लगाया आरोप
………………
बोले – समझौता लाभांश देना तो दूर बकाया मूलधन भी मांगने पर मुकदमे फंसाने की दे रहे धमकी
……………
डीएम ने एडीएम और खनन अधिकारी को मामले की जांच का दिया निर्देश
………………………………
संतकबीरनगर। बकौली बालू डंपिंग विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को लाइसेंस धारक नीतू पांडे व अन्य के खिलाफ साझेदारों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मुलाकात किया। इस दौरान लोगों ने भाजपा के कुछ नेताओं के शह पर भंडारण के अन्य साझेदारों का रुपया हड़पने का आरोप लगाया। बोले, समझौता लाभांश देना तो दूर बकाया मूलधन भी मांगने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
हनुमान शरण उर्फ गोलू सिंह ने बताया कि अपने बैंक खाते से कई बार कुल ₹2450000 मेसर्स देव स्तुति प्रोजेक्ट प्रालि फर्म के खाते में साधारण बालू भण्डारण में बतौर लाभांश की शर्त पर ट्रान्सफर किया है। प्रार्थी के आग्रह पर मेसर्स पीयूष ट्रान्सपोर्ट के मालिक पीयूष सिंह द्वारा भी देव स्तुति फर्म के खाता नंबर 2302248653611796 AU SMALL FINENCE BANK में अपने फर्म व बचत खाते से और घनश्याम यादव पुत्र शिव प्रसाद निवासी लखनऊ द्वारा डिजिटल भुगतान के द्वारा ₹700000 का भुगतान किया गया है। वहीं , ₹1460000 हमने देव स्तुति फर्म के निदेशक नीतू पाण्डेय व आशीष प्रताप सिंह एव संजय पाण्डेय के एक साथ मौजूदगी में नगद भुगतान किया है। ऐसे में हमने अब तक कुल ₹4610000 ऑनलाइन खाते में भुगतान किया है। इसमें समझौता के तहत लाभांश लगभग 15 से 20 लाख रुपए मूलधन के साथ बढ़ाकर वापसी देने का वादा किया गया। जिसमें से अब तक देव स्तुति फर्म के द्वारा अब तक महज ₹624700 ही मुझे डिजिटल भुगतान प्राप्त हुआ है। जबकि, हमने बकाया धनराशि भुगतान के लिए कई बार देव स्तुति फॉर्म के जिम्मेदार नीतू पांडे, संजय पांडे, और आशीष प्रताप सिंह को कॉल किया लेकिन इनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। ऐसे में बालू भंडारण बकौली में पहुंच कर भुगतान करने की बात किया तो उक्त लोगों ने मुझ पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। इसके साथ ही बकाया धनराशि का भुगतान देने से भी इंकार कर दिया। ऐसे न सिर्फ मेरे साथ बल्कि अन्य कई और साझेदार भी शामिल हैं जिनको उक्त फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर रुपये हड़प लिया गया है। यह सब कुछ भाजपा नेता के शह पर किया गया है। कहा कि यदि हम लोग का बकाया मूलधन भुगतान नहीं हुआ तो बहुत आर्थिक क्षति होगी। उन्होंने जिलाधिकारी पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर जिलाधिकारी और खनन अधिकारी को पूरे प्रकरण की जांचकर आख्या देने का निर्देश दिया है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, सूर्य प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, राकेश मांझी, अनिमेष सिंह, जनक राज सिंह उर्फ ललकू सिंह आदि मौजूद थे।















