सिपाही पंकज के समर्थन में उतरे युवा और अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

सिपाही पंकज के समर्थन में उतरे युवा और अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

 

सिपाही पंकज कुमार पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लेने और डॉ. अनुज सरकारी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग 

संतकबीर नगर : सिपाही पंकज कुमार के समर्थन में युवाओं और अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा । कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुज सरकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से सिपाही पंकज कुमार पर लगाए गए फर्जी मुकदमों को तुरंत वापस लेने और डॉक्टर अनुज सरकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर और प्रवर्तन निदेशालय से जांचकर कार्रवाई करने की मांग की ।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डॉक्टर अनुज सरकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंकज कुमार पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाया है, जिससे उनका मानसिक और सामाजिक शोषण हो रहा है। विरोध प्रदर्शन में लोगों ने जोर देकर कहा कि यदि इन मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया है. जिसमें अनुज सरकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और पंकज कुमार को न्याय दिलाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों ने यह चेतावनी भी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में यह विरोध और भी तीव्र हो सकता है। इस मामले ने क्षेत्र में खासा आक्रोश पैदा कर दिया है । ज्ञापन देने वालों में कुंवर राणा रविंद्र सिंह, ईश्वर चंद पाठक, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, महीप बहादुर पाल, छात्र नेता अंशुमान सिंह, देवेश सिंह, अंकित पाल, राहुल यादव उर्फ बादल, रजत सिंह, रतन सिंह, इंजीनियर नितिन सिंह, इरफान खान आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleएसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी कोतवाली ने संवेदनशील क्षेत्र में किया पैदल गश्त।
Next articleबकौली बालू डंपिंग विवाद : लाइसेंस धारक नीतू पांडे के खिलाफ साझेदारों ने दिया डीएम को ज्ञापन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here