समाचार प्रकाशित होने पर दलाल ने महिला का रुपया किया वापस।
स्टैंप पेपर पर दबाव बना कर करा लिया हस्ताक्षर
सहजनवा । गोरखपुर -गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक शादी का झांसा देकर 5 माह से दुष्कर्म कर रहा था। दोनो गीडा कम्पनी के एक प्लाई कम्पनी में मजदूरी करते थे। पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने लगा था। पीड़िता ने गीडा थाने से लेकर सहजनवा थाने में चक्कर लगाती रही। लेकिन न्याय नहीं मिल पाया। उसी समय सहजनवा थाने पर पेशेवर दलाल मिल गया उसने कारवाई करने के नाम पर छः हजार रुपए की मांग किया। लेकिन पीड़िता के पास रूपये नही थे। तो दलाल ने उसका झुमका एक स्वर्ण व्यवसाई के यहा छः हजार में गिरवी रखा दिया। और कारवाई करने के नाम पर रुपया लेकर हड़प गया। कोई कारवाई न होने पर पीड़िता पत्रकारों से मिली और अखबार में समाचार प्रकाशित होने का डर दलाल को डर सताने लगा और कुछ लोगो को बुलाकर उसने 10 रूपये का स्टैंप मंगाकर पीड़िता से जबरन हस्ताक्षर करा लिया। अभी तक पीड़िता को पुलिस ने न्याय नहीं मिल पाया है।















