मूर्ति बिसर्जन को लेकर अधिकारियो ने किया घाटों का निरीक्षरण।
सहजनवा / गोरखपुर। शारदीय नवरात्र मे स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा को बिसर्जन करने के लिए सहजनवा तहसील के तीनो थाना क्षेत्र सहजनवा, गीड़ा, एवं हरपुर मे मुख्य रूप से छ घाटों को चिन्हित किया गया है. मूर्ति बिसर्जन के दिन घाटों पर पुरे मुस्तैदी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी.इसके आलावा हर घाटों पर लाइटिंग, और गोताखोर की ब्यवस्था की जा रही है. इसकी तैयारियो को लेकर रविवार को अधिकारियो ने सहजनवा के पटना घाट का निरीक्षरण किया.
बिसर्जन मे किये हुड़दंग तो होंगी कार्यवाही
मूर्ति बिसर्जन को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. हर थाने के बीट प्रभारी अपने अपने बीट मे स्थापित मूर्ति समिति के लोगो से शांति पूर्ण ढग से मूर्ति बिसर्जन के लिए बात कर रहे है. इसके वावजूद अगर कही बिसर्जन के दौरान हुड़दंग की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी.
निरिक्षण करने मे मुख्य रूप से एसडीएम सहजनवा दीपक गुप्ता, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया सीओ गीड़ा प्रांशाली गंगवार एससो सहजनवा बिशाल उपाध्याय बिकास मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.















