सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत एसपी ट्रैफिक में चलाया विशेष अभियान, सड़क पर उतर कर 884 वाहनों का किया चालान, वसूला 69500 रुपये जुर्माना

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत एसपी ट्रैफिक में चलाया विशेष अभियान।

सड़क पर उतर कर 884 वाहनों का किया चालान, वसूला 69500 रुपये जुर्माना

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एवं त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय, यातायात कर्मियों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु शहर क्षेत्र में चेकिंग/अतिक्रमण अभियान चलाया गया ।

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट के 305 वाहनों, बिना सीटबेल्ट के 44 वाहनों, मोबइल फोन का प्रयोग करने वाले 14 वाहनों व गलत दिशा में चलने वाले 41 वाहनों का यातायात नियमों के तहत चालान की किया गया ।

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चालकों के 14 वाहनों का चालान किया व 30 वाहनों को सीज किया गया । नो-इंट्री क्षेत्र में संचालित हो रहे 02 ट्रैक्टर-ट्राली को यातायात यार्ड में लाकर सीज की कार्यवाही की गयी । शहर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 884 वाहनों का एम०वी०एक्ट की विभिन्न धाराओ में चालान किया गया तथा शमन शुल्क रू 69500/- जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही निरन्तर चलती रहेगी।

Previous articleफरियादी पर भड़क उठे एडीएम वित्त पुलिस की मदद से सभागार से कराया बाहर।
Next articleगोविंदपुर टिकरिया गांव में पकड़ा गया 8 फीट का मगरमच्छ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here