फरियादी पर भड़क उठे एडीएम वित्त पुलिस की मदद से सभागार से कराया बाहर।

फरियादी पर भड़क उठे एडीएम वित्त पुलिस की मदद से सभागार से कराया बाहर।
भाजपा युवा मोर्चा का मंडल महामंत्री था फरियादी
सहजनवा। गोरखपुर – शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सभागार में अचानक गर्म हो गया। जब समस्या के निस्तारण के लिए दो पक्षों को बुलाया गया था। बात ही बात में एडीएम वित्त एक पक्ष पर भड़क गए। फरियादी की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। और उसे पुलिस की मदद से तहसील सभागार से बाहर निकाल दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शिव गोविंद कश्यप निवासी गहासाड वार्ड 12 जो भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री है। इनकी पुस्तैनी नाली को आगे कुछ लोगो ने रोक कर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसकी शिकायत इनके द्वारा नगर पंचायत,सम्पूर्ण समाधान दिवस,पर किया गया था। आरोप है कि निस्तारण करने पहुंची राजस्व टीम ने इनका चारदीवारी ध्वस्त करा दिया। इसके फरियाद ने जिलाधिकारी को शिकायत किया। जिसे जिलाधिकारी ने एसडीएम सहजनवा को निस्तारण कराने का निर्देश दिया था। दोनो पक्षों को सम्पूर्ण समाधान पर बुलाया गया था। एक पक्ष से बात एडीएम बात कर ही रहे थे। उसी समय भड़क गए। और उसे चेतावनी देने लगे। पुलिस ने उसे सभागार से बाहर करने का निर्देश दे डाले। पुलिस फरियादी को खीच कर बाहर कर दिया।
इस संदर्भ में अपर जिलाधिकारी वित्त ने कहा की पानी निकले के लिए दो नाली बनी ही। जबरन किसी  के दरवाजे के सामने से पानी निकालना चाह रहे थे।
Previous articleबाढ़ राहत सामग्री विधायक व तहसीलदार सदर ने किया राशन वितरण।
Next articleसड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत एसपी ट्रैफिक में चलाया विशेष अभियान, सड़क पर उतर कर 884 वाहनों का किया चालान, वसूला 69500 रुपये जुर्माना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here