शाही ग्लोबल हॉस्पिटल 17 बच्चन का निशुल्क करेगा हार्ट सर्जरी।

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल 17 बच्चन का निशुल्क करेगा हार्ट सर्जरी।

गोरखपुर। शुक्रवार को शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में एडवांस पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी के आयोजित शिविर में 69 बच्चों का हृदय चेकअप किया गया। जिसमें 17 बच्चों का निशुल्क हार्ट सर्जरी करने का निर्णय हुआ। अस्पताल के इस फैसले से हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के परिजनों की उम्मीद बढ़ गई है। 

   दिल्ली फॉर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी के विभाग अध्यक्ष डॉ नीरज अवस्थी द्वारा कुल 69 बच्चों का चेकअप किया गया जिसमें 17 बच्चे ऐसे पाए गए जिन्हें हृदय के ऑपरेशन की आवश्यकता है। शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निर्देशक डॉक्टर शिव शंकर शाही ने बताया कि जो बच्चे गरीब, निर्धन, असहाय है उनका इलाज किसी ने किसी तरह शाही ग्लोबल हॉस्पिटल अवश्य करता है। बच्चों में दिल की बीमारी उनके खान-पान या रहन सहन से नहीं होता है। यह बीमारी माता-पिता के अनुवांशिक रूप से होती है। गलत दवावों का प्रयोग करने से भी यह बीमारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अब तक 600 बच्चों का ऑपरेशन शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के जरिए किया जा चुका है। बाबा गोरखनाथ कृपा से सभी बच्चे स्वस्थ हैं। जो लोग मुख्यमंत्री दरबार में गए हैं उनको भी सहयोग राशि अवश्य मिलती है। पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुका है और न हीं रुकने पाएगा।

Previous articleप्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Next articleनवरात्र पर्व पर फूड विभाग की टीम ने चलाया विशेष अभियान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here