प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
संतकबीरनगर।
प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह के तृतीय दिवस आज प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पारंपरिक लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई जिसमें अकाल और युगल नृत्य प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था।
एकल नृत्य प्रतियोगिता में “श्री गणेशा देवा” गीत पर मेनिका, “ढोल बाजे ढोल बाजे”गीत पर रुकैया, मोहे रंग दो लाल गीत पर सेजल, “बांसुरी कृष्ण की बजेगी” गीत पर सलोनी यादव, राजस्थानी गीत “हाय गर्मी हाय गर्मी” पर श्वेता और “तेरे बिना कृष्ण लगे आधे आधे” गीत पर साइमा ने अपनी प्रस्तुति किया।
इसी क्रम में युगल नृत्य प्रतियोगिता मैं “नईहरवे में धान कटवाएंगे” चैता गीत पर मेनका और सलोनी,धोबिया गीत पर नेहा मौर्य और नेहा साहनी ने, “मेरी चलती जुबान पिया रुकती नहीं” गीत पर बीटीसी की छात्राओं ने जबकि “मुझे क्या बेचेगा रुपैया” गीत पर रुकैया रुचि राजनंदिनी और अदिति ने अपनी प्रस्तुति किया।
डॉक्टर अमरनाथ पांडे ने बताया कि समस्त प्रतियोगिताओं का परिणाम 9 अक्टूबर को समापन समारोह के अंतर्गत दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जाएगा।
प्रभा सांस्कृतिक सप्ताह के अवसर आज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के निमित्त महाविद्यालय इस तरह के आयोजन करता रहता है हम आगे भी ऐसे अवसर छात्र-छात्राओं को प्रदान करते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉक्टर कौशलेंद्र मणि त्रिपाठी,डॉ अजय कुमार, कल्याणी त्रिपाठी,श्री रितेश त्रिपाठी, संदीप पांडे,दीपक पांडे, अमन राय,विशाल सिंह,पूनम उपाध्याय,सीमा पांडे,शाहिदा खातून,ममता शुक्ला आदि शिक्षक उपस्थित रहे।















