हाइवे पर ओवर व्रिज निर्माण की मांग कर : दिया  ज्ञापन।

हाइवे पर ओवर व्रिज निर्माण की मांग कर : दिया  ज्ञापन।
बस्ती। ऑल इण्डिया रियूनियन  अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम गौतम के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि एन.एच. 28 लखनऊ से अयोध्या होते हुये बस्ती और गोरखपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले मुख्य चौराहों और आवश्यक स्थानों पर ओवर व्रिज का निर्माण कराया जाय। ज्ञापन देने के बाद एडवोकेट विक्रम गौतम ने बताया कि ओवर व्रिज न होने के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। कप्तानगंज चौराहा,, पालिटेक्निक चौराहा, मूडघाट चौराहा, खझौला पुलिस चौकी कांटे के निकट ओवर व्रिज की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होने मांग किया कि सर्वे कराकर  अति शीघ्र ओवर व्रिज का निर्माण कराया जाय और हाइवे के दोनों पटरियों पर आ गये मलवों को हटवा जाय जिससे पैदल और दुपहिया वाहन चालकों को असुविधा न होने पाये।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से  अश्विनी कुमार गौतम, गोविन्द प्रसाद एडवोकेट, आकाश आर्य,   राकेश कुमार कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
Previous articleपति समेत 6 पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस।
Next articleस्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here