पति समेत 6 पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस।

पति समेत 6 पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस।

 

सहजनवां, गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बरवार खुर्द निवासी पंचम विश्वकर्मा के बेटी रीतू की शादी 20 जनवरी 2022 में बांसगाव थाना क्षेत्र के भटवली बाजार निवासी प्रिंस विश्वकर्मा से हुई थी। ससुराल जाने के बाद पता चला कि प्रिंस की शादी मां बाप के दबाव में हुआ है। वह दूसरे लङकी से प्रेम करता है। फिर रीतू को ससुराल वाले कार व दो लाख रूपये के प्रताडित कर रहे है। किसी तरह विवाहिता मायके आकर थाने में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी।

गीडा प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया विवाहिता के तहरीर पर पति प्रिंस, ससुर राधेश्याम, सास प्रभावती, देवर प्रवेश, ननद सोनी व नेहा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Previous articleहत्या के प्रयास के दो आरोपित गिरफ्तार।
Next articleहाइवे पर ओवर व्रिज निर्माण की मांग कर : दिया  ज्ञापन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here