हत्या के प्रयास के दो आरोपित गिरफ्तार।

हत्या के प्रयास के दो आरोपित गिरफ्तार।

सहजनवां, गोरखपुर। गीडा पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास के दो आरोपितों को गिरफ्तार की है। न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ में करीब एक सप्ताह पहले मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। रविवार को सुबह आरोपित प्रभात सिंह और प्रद्युम्न सिंह निवासी गाहासाड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Previous articleUP मे अधिशाषी अधिकारियो क़ो तैनाती स्थल पर ही निवास करने दिए निर्देश जारी।
Next articleपति समेत 6 पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here