पुजारी की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन जाम कर जताया था विरोध। मारने-पीटने के साथ ही मंदिर छोड़कर भागने की भी मनबढ़ों ने दी धमकी।

पुजारी की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने फोरलेन जाम कर जताया था विरोध।

मारने-पीटने के साथ ही मंदिर छोड़कर भागने की भी मनबढ़ों ने दी धमकी।

गोरखपुर ।गोरखपुर 

चिलुआताल क्षेत्र के मुडिला उर्फ मुंडेरा में मंगलवार की शाम मंदिर के रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने पुजारी को मार-पीट कर घायल कर दिया था। जिससे ग्रामीण आक्रोशित होकर गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन सड़क पर चक्का जाम कर दिए थे, पुलिस ने घण्टों मशक्कत के बाद ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने पुजारी नर्वदेश्वर निषाद निवासी बनगाई टोला बंजरहा की तहरीर पर सिपाही सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुजारी ने चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम को पूजा करके बाहर बैठा था तभी पड़ोसी शत्रुधन व दुर्गेश पुत्रगण त्रिलोकी तथा अंकित व आशीष ने मिलकर लाठी डण्डा, व केबल के तार से मार-पीट कर घायल कर दिया। पिस्टल निकाल कर गोली मारने की धमकी दी और मंदिर छोड़कर चले जाने को कहा। पुजारी नर्वदेश्वर निषाद की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।

Previous articleखबर का हुआ असर अंधेरा हुआ ख़त्म बिभाग ने पोल लगा कर बहाल की बिजली व्यवस्था ।
Next articleएयरटेल की वाई-फाई सेवा का यूपी में 40 लाख नए घरों तक विस्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here