एयरटेल की वाई-फाई सेवा का यूपी में 40 लाख नए घरों तक विस्तार
नई दिल्ली
एयरटेल ने उत्तर प्रदेश में 40 लाख से अधिक अतिरिक्त नए घरों तक अपनी वाई-फाई सेवा का विस्तार किया है। इसमें मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी सहित 71 शहरों में इस सेवा को और बढ़ाया गया है। एयरटेल वाई-फाई में ग्राहक हाईस्पीड वायरलेस इंटरनेट सेवा के साथ असीमित स्ट्रीमिंग, 20 से अधिक ओटीटी प्लेटफार्म और 350 से अधिक टीवी चैनलों को 699 रुपये प्रतिमाह के किफायती टैरिफ के साथ देख सकते हैं। ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप का उपयोग करके या 8130181301 पर कॉल करके एयरटेल वाई-फाई की बुकिंग कर सकते हैं। भारती एयरटेल के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सीईओ सोवन मुखर्जी ने कहा कि हमें इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एयरटेल वाई-फाई अब उत्तर प्रदेश के हर कोने में पहुंच गई है। इस पर ग्राहकों को स्टार प्लस, सोनी टीवी, जी टीवी आदि सहित डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम, नेटफिलक्स आदि का आनंद मिल रहा है।















