आकाशीय बिजली से भाई की मौत बहन घायल।

आकाशीय बिजली से भाई की मौत बहन घायल
गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के चिलवा निवासी अश्वनी पाल पुत्र नरेन्द्र पाल उम्र 15 वर्ष के उपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई वही उनकी बहन घायल है।
प्रात विवरण के अनुसार चिलवा गांव का अश्वनी पाल उम्र 15 वर्ष व अमृता पाल उम्र 7 वर्ष पुत्र गण नरेन्द्र पाल रविवार की शाम 6:20 पर गांव के दक्षिण आम के बगीचे मे गए थे उसी वक्त तेज आधी पानी आ गई दोनो एक आम के नीचे छिप गए उसी दौरान दोनो के उपर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली से झुलसने से अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई वही उसकी बहन अमृता गंभीर रूप से जल गई है जिसका उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
Previous articleपीपीए का राष्ट्रीय अधिवेशन व शपथ ग्रहण समारोह।
Next articleराप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा जाने पूरी खबर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here