पीपीए का राष्ट्रीय अधिवेशन व शपथ ग्रहण समारोह।

पीपीए का राष्ट्रीय अधिवेशन व शपथ ग्रहण समारोह।

गोरखपुर। सहजनवा: पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन (पीपीए) का राष्ट्रीय अधिवेशन व शपथ ग्रहण समारोह आठ जुलाई को होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम शिव प्रताप शुक्ल होंगे। इसके अलावा सांसद रवि किशन, एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह, विधायक श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, विपिन सिंह, शलभ मणि त्रिपाठी, व्यंगकार शैलेश त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी भी रहेंगे। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेता व मशहूर गायक मनोज मिश्र मिहिर अपनी टीम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी संस्था के संयोजक जेपी गुप्ता ने दी।कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों व सदस्यों ने रविवार को बैठक किया।कार्यक्रम की तैयारियों को पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय भी पहुंचकर जायजा लिए।इस दौरान पीपीए जिलाध्यक्ष एडी दुबे,अरूण मिश्र,सत्यप्रकाश त्रिपाठी,अमित पांडेय,बी डी शुक्ल,हामिद अंसारी,अशोक यादव,कन्हैया,नीशू त्रिपाठी,रिंकू त्रिपाठी, समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Previous articleआम की सैकड़ो किस्में होंगी आकर्षण का केंद्र मुख्यमंत्री योगी करेंगे महोत्सव का आगाज।
Next articleआकाशीय बिजली से भाई की मौत बहन घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here