राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ा जाने पूरी खबर।
गोरखपुर। लगातार हो रही बारिश का असर जिले में बहने वाली नदियों के जलस्तर पर दिखने लगा है। शुक्रवार को स्थिर रहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर 77 सेंटी मीटर बढ़ गया। इससे इसके तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा होने लगी है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी तरह से पानी बढ़ा तो बाढ़ जल्द आ सकती है। इसके अलावा गोर्रा का जलस्तर 60 सेमी जबकि रोहिन का पानी 32 सेमी बढ़ा है। घाघरा के
बढ़ने की रफ्तार कम हो गई है। चौबीस घंटे में उसका पानी मात्र 24 सेमी बढ़ा है। वहीं बाल्मीकि नगर बैराज से 2.80 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया है।
राप्ती नदी का पानी चौबीस घंटे में 77 सेमी बढ़ गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राप्ती नदी के क्षेत्र वाले भाग में नेपाल की पहाड़ियों पर भी बारिश हुई है। इसी प्रकार राप्ती नदी की सहयोगी गोर्रा नदी का भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है। शनिवार को उसका जलस्तर 60 सेमी बढ़ गया है।















