गीडा:शांतिपूर्ण ढंग से रंगो का त्योहार होली सम्पन्न।

गीडा: शांतिपूर्ण ढंग से रंगो का त्योहार होली सम्पन्न

पिपरौली/गोरखपुर 

रंगों का त्योहार होली पूरे जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरौली चौकी प्रभारी रुपेश पाल सिंह ने बताया कि पिपरौली कस्बे व क्षेत्र में अभी तक होली को लेकर के प्रशासन मुस्तैद है अभी कहीं से घटना दुर्घटना की सूचना नहीं है। शांति और सौहार्द के साथ होली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। होली के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। गांवों में होली त्योहार खूब धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर ढोल, मजीरा के साथ होली गीतों पर लोग झूमते नजर आए। होली गाने वालों की एक टोली गांवों में घर-घर घूमकर होली गीत गाई। वहीं जगह-जगह लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी। पुआ, पकवान व गुजिया आदि लोगों को खिलाई गई। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न हुआ। खबर लिखे जाने तक होली में कहीं से भी किसी अप्रित घटना की सूचना नहीं है।

Previous articleडा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी की होली के रंग,अपनो के संग…. -भिटहॉ स्थित आवास पर अपनो को दिए उपहार,जरूरतमंदों के साथ साझा की होली की खुशियॉ।      
Next articleबेल्ट से पीटकर पत्नी को मार डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here