पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया, जवानों ने अनुशासन और सेवाभाव से दायित्व निभाने का लिया संकल्प

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया, जवानों ने अनुशासन और सेवाभाव से दायित्व निभाने का लिया संकल्प

बदायूं। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश उपस्थित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को पढ़कर सुनाया। इसके बाद उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

एसएसपी ने पुलिस ध्वज के महत्व और उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को याद किया। उल्लेखनीय है कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, अदम्य साहस और समर्पित सेवाओं के लिए पुलिस कलर यानी पुलिस ध्वज प्रदान किया था। यह सम्मान प्राप्त करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य पुलिस बल है।

पुलिस ध्वज के लाल और नीले रंग उत्तर प्रदेश पुलिस की शक्ति, निष्ठा और गौरवशाली परंपरा के प्रतीक हैं। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Previous articleडीआईजी संजीव त्यागी ने फहराया पुलिस ध्वज, जवानों को सुनाया डीजीपी का संदेश पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा को किया याद
Next articleसाइबर अपराध और लंबित विवेचनाओं पर डीआईजी सख्त, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश बस्ती परिक्षेत्र के एएसपी और सीओ के साथ की समीक्षा बैठक, साइबर ठगी के पीड़ितों की धनराशि वापस कराने पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here