– डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी की होली के रंग,अपनो के संग….
-भिटहॉ स्थित आवास पर अपनो को दिए उपहार,जरूरतमंदों के साथ साझा की होली की खुशियॉ।
संतकबीरनगर/सोमवार को भिटहॉ स्थित पैतृक आवास पर जिले के चर्चित समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अनुज पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ अपनो के बीच होली का जश्न मनाते हुए उन्हें उपहार दिया।साथ ही जरूरतमंदों में मिष्ठान और धन का वितरण कर उनके साथ होली की खुशियॉ साझा की।
पर्व-त्यौहार हो या अपनो के खुशी का लमहॉ,जरूरतमंदों के मदद की बात हो या धार्मिक अनुष्ठान,हर जगह समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी की मौजूदगी उनके दरियादिली का एहसास कराती है।ऐसे ही होली पर्व में भी सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित अन्य शुभचिंतकों के साथ होली की खुशियॉ साझा करने के साथ ही सोमवार को भिटहॉ स्थित आवास पर शुभचिंतकों के बीच होली का जश्न मनाया।सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी, अनुज पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के साथ अपनो के बीच होली के रंग में रंगे नजर आए।एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।और शुभचिंतकों को उपहार भेंटकर उनका स्नेह प्राप्त किया।इस दौरान आवास परिसर में मौजूद इलाके के सैकड़ों जरूरतमंदों में मिष्ठान और धन का वितरण कर उनके होली पर्व की खुशी बढ़ा दी।समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि पर्व की खुशियॉ हर व्यक्ति को लोगों के साथ साझा करनी चाहिए।इससे आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है। पर्व लोगों के लिए खुशियों से भरा हो ऐसा उनका प्रयास रहता है।लोगों की सेवा करने और जरूरतमंदों की सहायता से मन को सुकून मिलता है।डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिले भर के लोगों को होली पर्व की बधाई देते हुए आपसी स्नेह और मिल-जुलकर त्यौहार मनाने की अपील भी की।इस मौके पर भाजपा नेता रत्नेश मिश्र,अभयनंद सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।















