बेल्ट से पीटकर पत्नी को मार डाला
लखनऊ में शराब के नशे में पति ने पत्नी चंद्रावती की पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह नशा उतरा तो देखा कि पत्नी मरी पड़ी है। पुलिस के डर से आरोपी पति सुरेश मौके से फरार हो गया है। घटना बिजनौर थाना क्षेत्र के चंद्रावल का माजरा सहदुल्ला खेड़ा की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुरेश मजदूरी करता है। होली की रात 12 बजे सुरेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। मौके से बेल्ट और देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी फरार जांच में जुटी पुलिस।















