नुसरत अतीक को साहित्य गौरव सम्मान।

नुसरत अतीक को साहित्य गौरव सम्मान

 

गोरखपुर।सहजनवा। प्रतिष्ठित कवियत्री एवं कंपोजिट विद्यालय टेकुआपाती की सहायक अध्यापिका, शायरा, कवियत्री नुसरत अतीक गोरखपुरी को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान का वार्षिक अलंकरण समारोह लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में पूर्व उप मुख्यमंत्री एव राज्य सभा सदस्य डॉक्टर दिनेश शर्मा एव जितेन्द्र कुमार प्रमुख सचिव भाषा के हाथों साहित्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वर्ष 2023, 24 का साहित्य गौरव सम्मान तथा एक सम्मान जनक सुनिश्चित राशि, अंग वस्त्र, प्रशंसा पत्र से अलंकृत किया इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, विद्या परिषद के अधिकारी प्रो जय शंकर पांडेय, प्रमुख सचिव समाज कल्याण, डॉक्टर हरि ओम, विशेष सचिव उच्च शिक्षा डॉक्टर अखिलेश मिश्र, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की सचिव डॉक्टर सीमा गुप्ता जी की उपस्थित में दिया गया, इस उत्कृष्ट साहित्यिक सम्मान पाने के लिए नगर के बुद्धिजीवियों, रचनाकारों, बेसिक शिक्षा जगत में काफी हर्ष का वातावरण बना हुआ है।

Previous articleविज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बेहतरीन माडल प्रस्तुत किया, सराहना की गई – एम आई हायर सेकेंड्री स्कूल बाघनगर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई।
Next articleलखनऊ- सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here