विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बेहतरीन माडल प्रस्तुत किया, सराहना की गई
– एम आई हायर सेकेंड्री स्कूल बाघनगर में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई।
संत कबीर नगर । सेमरियावां। एम आई हायर सेकंडरी स्कूल बाघनगर में मरहूम एच रहमान डे, विज्ञान प्रदर्शनी और वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शन का अवलोकन किया और बच्चों द्वारा बनाए मॉडलों की प्रशंसा व सराहना की।
इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रक्त जांच, थ्रीडी होलोग्राफी, घरेलू बिजली के उपकरण, इंटरनेट बैंकिंग, ई-कॉमर्स, सौरमंडल सिस्टम, एयर कूलर, झरना, ग्रीन हाउस, जल प्रदूषण, वाई-फाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों,जल संरक्षण, भूकंप ,वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली ,सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि एन आई सी कालेज मूड़ाडीहाबेग प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह कहा कि
वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज का युग विज्ञान का युग है। इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है।
इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को एक ऐसा मंच मिलता है जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। यह प्रदर्शनी छात्रों के बीच टीमवर्क और सहयोग की क्षमता बनाने में भी मदद करती है। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न मॉडलों की सराहना की। विद्यालय के संचालक गुफरान दुर्रानी ने हर एक बच्चे मे प्रतिभा होती है! उनको पहचान कर उनकी प्रतिभा को बाहर लाना चाहिए।
बेहतरीन मांडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थापक मरहूम हबीबुर्रहमान को याद किया गया।
इस दौरान कालेज डायरैक्टर गुफरान अहमद दुर्रानी , पूर्व कनिष्ठ प्रमुख शब्बीर अहमद, पूर्व प्रधान मोहम्मद शाहिद, डाक्टर समीउल्लाह, मो जाहिद,
शकील अहमद मजनू, रूखसाना खातून,जाहिदा खातून, शबाना, मैनावती, दिलीप कुमार, केश राम, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।















