–सिहाईजपार में हुआ राम मंदिर का भूमिपूजन व शिलान्यास।
-मॉडर्न स्कूल,लाइब्रेरी,अतिथि भवन,अमृतसरोवर,जिम व्यायाम शाला,कीड़ा स्थल बनाने का भी संकल्प।
गोरखपुर।बृहस्पतिवार को गगहा थाना क्षेत्र के सिहाईजपार गॉव में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थानीय विधायक,चिकित्सकों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर शिव शंकर शाही ने मंदिर की आधारशिला रखी।
सिहाईजपार गॉव में राम मंदिर(ठाकुर जी मंदिर) का भूमिपूजन हुआ।क्षेत्र के लोगों और स्थानीय विधायक विमलेश पासवान,गोरखपुर से आए चिकित्सक,ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मंदिर का शिलान्यस किया गया। राम मंदिर के शिलान्यास के दौरान डाक्टर शिव शंकर शाही ने कहा कि मंदिर के साथ ही गॉव में माडर्न स्कूल,अमृत सरोवर,लाइब्रेरी,जिम और अस्पताल की सुविधा मुहैया कराना उनका लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि गॉव के अस्पताल में टेली मेडिसिन सेंटर भी स्थापित होगा जो शाही ग्लोबल हॉस्पिटल से सीधा संपर्क में होगा।सेंटर के जरिए लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह मुफ्त मुहैया हो सकेगी।जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों की चिकित्सा शाही ग्लोबल हॉस्पिटल तारामंडल में की जाएगी। शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर शिव शंकर शाही ने भूमिपूजन पर आने वाले लोगों के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।















