ग्रीन क्लाईमेट फण्ड से जनजागरूकता का कार्य कराये जाने हेतु अपनी प्रस्तुति दी गयी.

ग्रीन क्लाईमेट फण्ड से जन जागरूकता का कार्य कराये जाने हेतु अपनी प्रस्तुति दी गयी

 

गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं दीपक अग्रवाल पूर्व आई0ई0एस0 एवं एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर ईवर इनवायरों की उपस्थिति में नगर निगम गोरखपुर के स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के आई0ई0सी0 टीम को सम्बोधित किया गया। ईवर इनवायरों की टीम द्वारा ग्रीन क्लाईमेट फण्ड से जनजागरूकता का कार्य कराये जाने हेतु अपनी प्रस्तुति दी गयी। इस प्रस्तुति के द्वारा महानगर मंे स्त्रोत से किस प्रकार अलग-अलग कचरा प्राप्त किया जाए और जनता को इस सम्बन्ध में किस प्रकार मानसिक रूप से तैयार किया जाए, के सम्बन्ध में कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, की टीम को आवश्यक जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया जाएगा कि किस प्रकार जनता के व्यवहार परिवर्तन के लिए उन्हे प्रेरित किया जाए। इसी क्रम में यह जानकारी दी गयी कि माह दिसम्बर 2024 से बायो सी0एन0जी0 प्लान्ट कार्य करना प्रारम्भ कर देगा, जिसके लिए कचरे को अलग-अलग प्राप्त करना आवश्यक है।

Previous articleसिहाईजपार में हुआ राम मंदिर का भूमिपूजन व शिलान्यास। -मॉडर्न स्कूल,लाइब्रेरी,अतिथि भवन,अमृतसरोवर,जिम व्यायाम शाला,कीड़ा स्थल बनाने का भी संकल्प।
Next articleलखनऊ से बड़ी खबर UP पुलिस परीक्षा निरस्त की गई 17 और 18 फरवरी की हुई पुलिस भर्ती बोर्ड परीक्षा रद्द हुई परीक्षा में धांधली को लेकर पूरे मामले की अब एसएफटी करेगी जांच दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी से कड़ी की जाएगी कार्रवाई युवाओं के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, निरस्त हुई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 06 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित होगी परीक्षा: मुख्यमंत्री युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ होगी कठोरतम कार्रवाई: मुख्यमंत्री।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here