शिक्षिका व शायर नुसरत जहां को मिला साहित्य गौरव सम्मान।

शिक्षिका व शायर नुसरत जहां को मिला साहित्य गौरव सम्मान

शिक्षिका व शायर नुसरत जहां को मिला साहित्य गौरव सम्मान

सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवां क्षेत्र के कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकुआपाती की शिक्षिका नुसरत जहाँ अतीक जो कि मशहूर शाएरा और कवियित्री भी हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन? पटेल के हाथों मिलेगा साहित्य गौरव सम्मान ये सम्मान साहित्य के क्षेत्र में बेहतरीन उपल्बधि के लिए दिया जाता है। नुसरत अतीक बीते कई वर्षों से रचनाएँ कह रही हैं।

लेकिन कविसम्मेलनों और मुशायरों की दुनिया में सन 2018

से कदम रखा और बीते गत वर्षों में अपनी बेहतरीन रचना और सुमधुर आवाज़ और बढ़िया अदाएगी के

कारण बहुत जल्दी ही अंतर्राष्ट्रीय कवियित्री बन गयीं उन्होंने इधर कुछ वर्षों में कयी बड़े अवार्ड अपने नाम किये।

सन 2021 में कानपुर में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां साहब के हाथों चार साल में चार संग्रह लाने और बेहतरीन रचनाऐं कहने पर दो बड़े अवार्ड मिले। बहुत कम समय में उन्होंने शोहरत की बुलंदियों को छू लिया। हम सब उनके बेहतरीन कार्य के लिए उन्हें बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Previous articleराम मंदिर के शिलान्यास के साथ गॉव के स्कूल का कायाकल्प भी:डॉ शिव शंकर शाही। -डॉ शाही के पैतृक गॉव सिहाईजपार में कल होगा मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यस।
Next articleसिहाईजपार में हुआ राम मंदिर का भूमिपूजन व शिलान्यास। -मॉडर्न स्कूल,लाइब्रेरी,अतिथि भवन,अमृतसरोवर,जिम व्यायाम शाला,कीड़ा स्थल बनाने का भी संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here